10 साल का इंतजार, एक ट्रेन की देरी और बर्बाद हो गई हजारों जिंदगी…” JTET अभ्यर्थियों का रोते हुए वीडियो वायरल

Pintu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रांची/झारखंड: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के दौरान रविवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों का भविष्य उस वक्त दांव पर लग गया, जब ट्रेन की भारी लेटलतीफी के कारण वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके। परीक्षा छूटने से आहत और आक्रोशित परीक्षार्थियों का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र रेलवे और व्यवस्था पर अपना गुस्सा निकालते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में छलका अभ्यर्थियों का दर्द

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्टेशन पर मौजूद छात्र बेहद मायूस और आक्रोशित दिख रहे हैं। एक परीक्षार्थी रोते-बिलखते हुए अपनी व्यथा सुनाते हुए कह रहा है:

> “हम लोग का आज एग्जाम है, आज 4:30 हम लोग का आज का एग्जाम था… ट्रेन लेट हो गई थी इनकी, और इसके वजह से हजारों स्टूडेंट का जिंदगी, लाइफ बर्बाद हो गया। 10 साल में एक वैकेंसी आई है… वहां से नया ऑर्डर आया है, अब हमको नहीं पता, कि रोड पे जो हैं, वही कुछ बताएंगे। नया ऑर्डर आया है तब…”

> 

सालों की तैयारी पर फिरा पानी

परीक्षा में शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी लंबी दूरी तय कर केंद्रों के लिए निकले थे। परीक्षार्थियों का कहना है कि वे समय से पहले ही स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेनों के घंटों अनिश्चितकालीन विलंब से चलने के कारण वे रिपोर्टिंग टाइम तक परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके। गेट बंद हो जाने की वजह से उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया।

10 साल के लंबे इंतजार के बाद आयोजित हुई थी परीक्षा

छात्रों का आक्रोश इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि झारखंड में लंबे समय (लगभग एक दशक) के इंतजार के बाद JTET परीक्षा का आयोजन किया गया था। युवाओं ने इस परीक्षा के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत की थी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा के विशेष दिन भी रेलवे या प्रशासन द्वारा समय सारणी और परिवहन व्यवस्था का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया, जिससे एक झटके में हजारों छात्रों के वर्षों का संघर्ष मिट्टी में मिल गया।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं और प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कराने या कोई वैकल्पिक समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *