गिरिडीह, झारखंड। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) के घोषित परिणामों में Spectrum Career Institute, गिरिडीह के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। संस्थान के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय ऑल इंडिया रैंक (AIR) प्राप्त की है, जिससे पूरे जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
संस्थान की छात्रा विद्या वर्मा ने 560 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 30,105 हासिल की। वहीं देवरानी हेम्ब्रम ने AIR 14,173* तथा देवयानी हेम्ब्रम ने AIR 17,611* प्राप्त कर संस्थान की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन परिणामों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन और अनुशासित तैयारी से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन ही किसी भी बड़े लक्ष्य तक पहुँचने का मार्ग है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. विप्लव शास्त्री ने कहा कि आज के ये सफल विद्यार्थी आने वाले समय में समाज के कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और सेवा-भाव के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर Spectrum Career Institute के निदेशक ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, अभिभावकों के विश्वास तथा संस्थान के अनुभवी शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षाओं में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।
गौरतलब है कि Spectrum Career Institute, गिरिडीह पिछले कई वर्षों से NEET, IIT-JEE तथा कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी उपलब्ध करा रहा है। NEET UG 2026 का यह शानदार परिणाम संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित शिक्षण पद्धति और उत्कृष्ट मार्गदर्शन का प्रमाण है।
संस्थान परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल चिकित्सा भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपने परिवार, संस्थान और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।