गिरिडीह में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा वेलबीइंग सेंटर, फ्री हेल्थ चेकअप व डेमो सेशन की सुविधा…

Share This News

गिरिडीह। शहर का विशाल वेलबीइंग सेंटर  (हर्बल लाइफ़ ) इन दिनों लोगों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रहा है। सेंटर की ओर से वजन घटाने, वजन बढ़ाने और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसके तहत संतुलित खान-पान, कैलोरी मैनेजमेंट और लाइफस्टाइल में सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

सेंटर का कहना है कि जो लोग व्यक्तिगत रूप से नहीं आ सकते, उनके लिए ऑनलाइन क्लास की भी सुविधा उपलब्ध है, जिससे वे घर बैठे विशेषज्ञों से जुड़कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

सेंटर में आने वाले लोगों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप और डेमो सेशन का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां स्वास्थ्य से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाती है। इच्छुक लोग प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच सेंटर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

वहीं, कैंप के दौरान नया पुल मार्ग से आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और अन्य स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। बड़ी संख्या में लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराई तथा विशेषज्ञों से संतुलित आहार, वजन प्रबंधन, स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कैंप में लोगों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाते हुए इस पहल की सराहना की।

 

नोट: सेंटर द्वारा 3–5 दिनों में परिणाम मिलने का दावा किया गया है। ऐसे दावों के परिणाम व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति, खान-पान और नियमित पालन पर निर्भर हो सकते हैं।