लव-कुश जयंती पर गिरिडीह में निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग हुए शामिल

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: रविवार को गिरिडीह कुशवाहा संघ की ओर से भगवान श्रीराम के पुत्र लव-कुश की जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कुशवाहा समाज के हजारों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा शहर भगवान श्रीराम और लव-कुश के जयकारों से गूंज उठा। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शोभायात्रा का शुभारंभ गिरिडीह के झंडा मैदान से हुआ। इस दौरान भगवान लव-कुश से जुड़ी विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा झंडा मैदान से टावर चौक होते हुए जननायक रीतलाल वर्मा चौक पहुंची। यहां जननायक रीतलाल वर्मा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास भवन पहुंची, जहां लव-कुश जयंती का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। वहीं, शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया।

कुशवाहा छात्रावास में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान नृत्य, नाटक एवं छह आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, संघ अध्यक्ष इन्द्रनारायण वर्मा, दिगम्बर दिवाकर,कौलेश्वर वर्मा, मुन्ना कुशवाहा, नरेश वर्मा, पवन वर्मा, बैजनाथ वर्मा, मनोज कुमार, मनीष वर्मा, विनय सिंह, डॉ. कुलदीप वर्मा, डॉ. श्यामकांत वर्मा, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. रवि रंजन समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page