रक्षाबंधन से पहले गिरिडीह की 4.57 लाख महिलाओं को मिला मंईयां सम्मान योजना का उपहार….

मंईयां सम्मान योजना के तहत 4,57,400 लाभुक महिलाओं को मिला अगस्त माह का ₹2,500 का भुगतान

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • गिरिडीह की 4,57,400 महिलाओं को मिला योजना का लाभ।
  • मंईयां सम्मान योजना के तहत 4,57,400 लाभुक महिलाओं को मिला अगस्त माह का ₹2,500 का भुगतान
  • कुल ₹114.35 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से अंतरित।
  • जमुआ में सबसे अधिक 53,776 महिलाओं को मिली राशि।
  • लाभुकों के खाते में ₹2,500 प्रति महिला की दर से राशि भेजी गई।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रक्षाबंधन के पर्व से पहले गिरिडीह जिले की लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त माह की सम्मान राशि का उपहार मिला है। जिले की 4,57,400 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में प्रति लाभुक ₹2,500 की दर से कुल ₹114.35 करोड़ की राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से अंतरित की गई है।

 

जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, योजना के तहत जमुआ प्रखंड में सबसे अधिक 53,776 महिलाओं को राशि मिली है। इसके अलावा धनवार में 47,819, डुमरी में 41,370, गिरिडीह प्रखंड में 40,229, बिरनी में 35,407, देवरी में 34,279, गांडेय में 32,503, बगोदर में 31,942 और बेंगाबाद में 28,805 लाभुक शामिल हैं।

वहीं गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की 27,741, सरिया की 25,518, गांवा की 21,350 और पीरटांड़ की 18,473 महिलाओं के खातों में भी सम्मान राशि भेजी गई है। तिसरी, सरिया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत की लाभुक महिलाओं को भी योजना का लाभ मिला है।

प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। रक्षाबंधन से पहले राशि का अंतरण लाभुक महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग के साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश भी माना जा रहा है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page