रक्षाबंधन से पहले गिरिडीह की 4.57 लाख महिलाओं को मिला मंईयां सम्मान योजना का उपहार….

Share This News

रक्षाबंधन के पर्व से पहले गिरिडीह जिले की लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त माह की सम्मान राशि का उपहार मिला है। जिले की 4,57,400 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में प्रति लाभुक ₹2,500 की दर से कुल ₹114.35 करोड़ की राशि आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से अंतरित की गई है।

 

जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, योजना के तहत जमुआ प्रखंड में सबसे अधिक 53,776 महिलाओं को राशि मिली है। इसके अलावा धनवार में 47,819, डुमरी में 41,370, गिरिडीह प्रखंड में 40,229, बिरनी में 35,407, देवरी में 34,279, गांडेय में 32,503, बगोदर में 31,942 और बेंगाबाद में 28,805 लाभुक शामिल हैं।

वहीं गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की 27,741, सरिया की 25,518, गांवा की 21,350 और पीरटांड़ की 18,473 महिलाओं के खातों में भी सम्मान राशि भेजी गई है। तिसरी, सरिया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत की लाभुक महिलाओं को भी योजना का लाभ मिला है।

प्रशासन के मुताबिक, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। रक्षाबंधन से पहले राशि का अंतरण लाभुक महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग के साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश भी माना जा रहा है।

 

Related Post