नौलखा डैम में नौकाविहार का हुआ शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

राजधनवार: लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग और इंतजार के बाद आखिरकार राजधनवार स्थित नौलखा डैम में नौकाविहार सुविधा का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया, उपाध्यक्ष विनीता कुमारी सहित सभी वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नौकाविहार का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। वहीं नन्हे बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नौकाविहार शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

नौलखा डैम प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर होने के कारण लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन और सुकून का प्रमुख केंद्र रहा है। डैम में नौकाविहार की सुविधा शुरू होने से अब यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र में अन्य मनोरंजन एवं पर्यटन सुविधाओं के विकसित होने का रास्ता भी साफ होगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने कहा कि राजधनवार को एक बेहतर और विकसित क्षेत्र के रूप में आगे ले जाना उनका लक्ष्य है। आने वाले एक वर्ष में राजधनवार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नौलखा डैम खोरीमहुआ-धनवार मुख्य मार्ग से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का प्राकृतिक वातावरण और प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी पहले से ही लोगों को आकर्षित करती रही है। अब नौकाविहार शुरू होने से इस पर्यटन स्थल की खूबसूरती और आकर्षण में और इजाफा होने की उम्मीद है।

नौलखा डैम में नौकाविहार की शुरुआत राजधनवार में पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page