गिरिडीह में शुरू हुआ ‘मॉडर्न नक्शा घर’, घर का नक्शा वास्तु एवं नगर निगम के अनुसार घर का निर्माण की मिलेगी सुविधा….

Share This News

गिरिडीह के पचंबा स्थित परसाटांड मोड़ के पास शुक्रवार को ‘मॉडर्न नक्शा घर’ का ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घर निर्माण से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की पहल की गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रो. जय प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक गांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

‘मॉडर्न नक्शा घर’ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यहां घर के वास्तु शास्त्र के अनुसार डिजाइन, 2D/3D नक्शा, इंटीरियर डिजाइन समेत मकान या दुकान निर्माण से जुड़ी कई सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नए मकान या दुकान के निर्माण के साथ पुराने भवन को तोड़कर नया निर्माण कराने के लिए भी टीम उपलब्ध होने की बात कही गई है।

(प्रो. जय प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक गांडेय)

एक ही जगह निर्माण से जुड़ी कई सुविधाएं

संस्था के अनुसार ग्राहकों को टाइल्स लगाने, पुट्टी, इलेक्ट्रिक वायरिंग, होम लोन सहित निर्माण सामग्री की व्यवस्था में भी सहयोग दिया जाएगा। इसके अलावा सीमेंट, गिट्टी, बालू और छड़ जैसी निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की सुविधा भी बताई गई है।

संस्था की ओर से यह भी बताया गया कि ACC Cement को सिंदरी फैक्ट्री से सीधे ग्राहक के घर तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम में प्रो. विवेकानंद वर्मा, अनिल प्रसाद वर्मा, गोकुल वर्मा, माथुर वर्मा, बबलू वर्मा, विजय वर्मा, बाबूलाल वर्मा, पंकज वर्मा, विनोद वर्मा, आशीष वर्मा और रोशन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post