आगामी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर BNS DAV विद्यालय की नन्हीं छात्राएं आज पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के कार्यालय पहुंचीं और डॉ बिमल कुमार, भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं विश्वास का संदेश दिया।
नन्हीं बच्चियों द्वारा अपने हाथों से राखी बांधे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने सभी छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक है। उन्होंने बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

BNS DAV की छात्राओं की इस आत्मीय पहल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। यह अवसर पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और आत्मीय संबंधों को और मजबूत करने वाला रहा।

मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।