गिरिडीह। अलकापुरी चौक, गिरिडीह में गुरुवार को ‘रोशन ब्रदर्स’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत कर संस्था को शुभकामनाएं दीं और बेहतर सेवाओं की उम्मीद जताई।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य श्रीमती प्रभा देवी, समाजसेवी श्री दिगंबर प्रसाद दिवाकर एवं केन्द्रीय विद्यालय, सुगासार के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। वहीं डॉ. संजय कुमार सुमन, उप प्राचार्य, रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, श्री नवीन कुमार सुमन सहित अन्य गणमान्य लोग भी समारोह में मौजूद रहे
घर बनाने की पूरी जरूरत का एक ही ठिकाना
रोशन ब्रदर्स की खासियत यह है कि यहां ग्राहकों को घर के नक्शे से लेकर भवन निर्माण तक की विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की पहल की गई है। संस्था की सेवाओं में नक्शा निर्माण, भवन निर्माण, इंटीरियर कार्य, रियल एस्टेट और होम लोन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
संस्था के संचालक इंजीनियर रोबिन्स के. रोशन एवं ऋषिकेश रोशन ने बताया कि रोशन ब्रदर्स का उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ बेहतर तकनीकी मार्गदर्शन और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि घर बनाना हर व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण सपना होता है और इसी सपने को बेहतर योजना एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ साकार करने की दिशा में संस्था काम करेगी।
गुणवत्तापूर्ण सेवा पर रहेगा जोर
संचालकों के अनुसार, ग्राहकों को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से नक्शा, निर्माण, इंटीरियर, प्रॉपर्टी और होम लोन से जुड़ी सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
रोशन ब्रदर्स का कार्यालय अलकापुरी चौक, गिरिडीह, झारखंड में स्थित है। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं लोगों ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।