गिरिडीह में दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, मैगी पॉइंट के पास वारदात से मचा हड़कंप

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: जिले के चर्चित मैगी पॉइंट के पास गुरुवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव (24) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। मृतक के पिता झारखंड पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं।

मृतक का फाइल फोटो

मिली जानकारी के अनुसार, ऋतिक यादव अपने दोस्तों के साथ गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे कार से गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित बंदरकुप्पी के मैगी पॉइंट पहुंचा था। इसी दौरान वहां करीब 8-10 लोग पहुंचा। आरोप है कि वहां पहुंचते ही सभी ने ऋतिक और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया।

मृतक के साथी शुभम दास के अनुसार, हमलावरों ने पहले ऋतिक और उसके साथियों के साथ मारपीट की। इसके बाद बांस के टुकड़े से भी हमला किया गया। मारपीट में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि  युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page