सड़क पर वाहन पार्क करने वालों पर होगी कार्रवाई, परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने दिया सख्त निर्देश

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रांची: झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने राज्यवासियों से मुख्य एवं सहायक सड़कों पर वाहनों की गलत पार्किंग नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन खड़ा करने से आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

परिवहन मंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि इस मुहिम में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) और मोटरयान निरीक्षक (MVI) की सेवाएं लेते हुए सड़क किनारे होने वाली गलत पार्किंग पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने गैराज, वाशिंग सेंटर संचालकों और युवाओं समेत सभी वाहन मालिकों से भी सड़क पर वाहन पार्क नहीं करने की अपील की है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि आज से किसी भी सड़क पर गलत तरीके से वाहन पार्क करने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री दीपक बिरुआ ने आम जनमानस से भी इस अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी जिले या किसी सड़क पर गलत पार्किंग दिखाई देती है, तो इसकी जानकारी उन्हें साझा करें। उन्होंने कहा कि अब यह व्यवस्था सुधरेगी और वह स्वयं इस विषय को देखेंगे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *