बगोदर पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

Share This News

गिरिडीह/बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई सोने की दो कान की कमौसी बरामद की है, जिसका वजन करीब 5.5 ग्राम बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को अलगडीहा निवासी एक महिला ने घर से सोने की बाली चोरी होने की सूचना थाने में दी थी। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सादाब अंसारी उर्फ सहम खान और प्रकाश कुमार, दोनों उम्र करीब 36 वर्ष, को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।