अतिक्रमण से मुक्त हो रहा झारखंडधाम, 14.20 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर…

Share This News

झारखंड धाम: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंडधाम में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। झारखंडधाम परिसर की करीब 14.20 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाया जा रहा हैं। बुलडोजर चलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। प्रशासन की ओर से पहले ही संबंधित लोगों को अतिक्रमित स्थल खाली करने का निर्देश दिया गया था।

झारखंडधाम क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की तैयारी चल रही थी। 

प्रशासन का कहना है कि धार्मिक स्थल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसके स्वरूप को व्यवस्थित किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।