14 सूत्री मांगों को लेकर गौतम सागर राणा का अनिश्चितकालीन धरना 39वें दिन भी जारी, समर्थन में निकला मशाल जुलूस

सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जमुआ बाजार में निकाला मशाल जुलूस, प्रशासन से मांगों पर शीघ्र पहल की मांग

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

14 सूत्री जनहित की मांगों को लेकर गौतम सागर राणा के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 39वें दिन भी जारी रहा। मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से आंदोलनकारियों में नाराजगी बनी हुई है। इसी के समर्थन में शनिवार शाम सैकड़ों महिला-पुरुषों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर से मशाल जुलूस निकाला।

मशाल जुलूस प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर जमुआ बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए थाना मोड़ तक पहुंचा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने हाथों में मशाल लेकर जनहित की मांगों के समर्थन में नारे लगाए और प्रशासन से लंबित मांगों पर शीघ्र पहल करने की मांग की।

गौतम सागर राणा ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि प्रखंड क्षेत्र के आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी है। प्रशासन को जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए वार्ता के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

मशाल जुलूस में विश्वनाथ सिंह, शंकर यादव, योगेन्द्र कुमार गुप्ता, आलम अंसारी, रामप्रसाद हेंब्रम, हुलास यादव, सकलदेव चौधरी, इकबाल अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, सोनियां देवी, गीता देवी, दुर्गी देवी, यशोदा देवी समेत जन संवाद झारखंड, रोजी-रोटी झारखंड एवं मजदूर मंच झारखंड के सैकड़ों महिला-पुरुष सदस्य शामिल हुए। जुलूस के दौरान जमुआ बाजार और थाना मोड़ क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page