गिरिडीह नगर थाना प्रभारी को लाइन क्लोज, युवक की पिटाई का कथित वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई…

Share This News

गिरिडीह: नगर थाना पुलिस पर युवक लखन साहू साथ कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में नगर थाना प्रभारी रतन सिंह को लाइन क्लोज कर दिया गया है। युवक की पिटाई से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी डॉ. विमल कुमार ने यह कार्रवाई की है।

मामले की जांच के लिए एसपी के निर्देश पर एएसपी सुरजीत कुमार ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से मुलाकात की और उससे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

इधर, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह के चैंबर में युवक के साथ लाठी से मारपीट किए जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

एएसपी सुरजीत कुमार ने कहा है कि वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में वास्तव में क्या हुआ और आरोपों में कितनी सच्चाई है। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Post