गिरिडीह में पैसों के विवाद ने ली छात्रा की जान! रेलवे पटरी पर फेंका शव, आरोपी दंपती गिरफ्तार

Pintu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह : डेढ़ लाख रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद गिरिडीह में एक छात्रा की हत्”या की वजह बन गया। पुलिस के मुताबिक, छात्रा की हत्”या करने के बाद उसके श”व को चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर छोड़ दिया गया था। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

मृत”का की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के कपिलो गांव की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में बंधखारो निवासी विनोद मंडल और उसकी पत्नी सविता देवी शामिल हैं।

रेलवे लाइन के पास मिला था श”व 

20 सितंबर चिचाकी रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 335/31 के पास युवती का श”व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शुरुआत में गोमो रेल थाना में यूडी केस दर्ज किया गया। बाद में बगोदर थाने में कांड संख्या 205/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की तह तक पहुंचने के लिए एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर एसआईटी बनाई गई।

पढ़ाई के लिए मांगी थी रकम

पुलिस की जांच में पता चला कि विनोद मंडल और लक्ष्मी कुमारी के बीच पिछले छह-सात वर्षों से संपर्क था। बताया जाता है कि विनोद लक्ष्मी की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करता था। इसी दौरान आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए लक्ष्मी ने उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। पुलिस के अनुसार, इसी पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

हत्”या के बाद शव ठिकाने लगाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर को लक्ष्मी को एक सुनसान कमरे में बुलाया गया, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद श”व को सफेद बोरे में डालकर रेलवे पटरी के पास रख दिया गया, ताकि घटना दुर्घटना प्रतीत हो।

जांच के बाद पकड़े गए पति-पत्नी

पुलिस ने मामले में विनोद मंडल और उसकी पत्नी सविता देवी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक पल्सर मोटरसाइकिल, सफेद बोरा और मोबाइल फोन बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *