मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर…

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहा था इलाज

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

झारखंड न्यूज: इस वक्त बेहद ही दुखद खबर सामने है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। पिछले कई दिनों से बह बीमार चल रही थी।

रांची के हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सीएम खुद से अपनी माँ की देखरेख में लगे हुए थे। वे कई बार अस्पताल जाकर डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ले रहे थे लेकिन अभी जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार उनका निधन हो गया है। मां की तबीयत काफी खराब हो जाने के कारण ही आज कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गयी।

हैदराबाद में भी चल था इलाज

आपको बता दें कि बीते 7 सितंबर को बेहतर इलाज के लिए रूपी सोरेन को सीएम हेमंत सोरेन हैदराबाद लेकर गए थे। वहाँ उनकी स्थिति में सुधार भी हुआ था। लेकिन घर लौटने के कुछ दिन बाद ही उनकी स्थिति फिर बिगड़ी थी तो उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती किया गया था। तभी से उनका इलाज वहीं चल रहा था।

शिबू सोरेन के निधन के बाद टूट गई थी रूपी सोरेन

रूपी सोरेन के पति पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 की दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया था। उनके निधन की सूचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अस्पताल पहुंचे थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ढाढ़स बंधाया था। शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था। ये सम्मान लेने व्हील चेयर पर खुद रूपी सोरेन ही गई थी। शिबू सोरेन के निधन के बाद रूपी सोरेन टूट गई थीं। बढ़ती उम्र के कारण उन्हें चलने-फिरने में भी समस्या हो रही थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *