रेड चिली रेस्टोरेंट में डीआर क्लब की डांडिया नाइट, गरबा की धुन पर झूमे लोग

Share This News

गिरिडीह: दुर्गा पूजा के अवसर पर मोहानपुर बोरो स्थित रेड चिली रेस्टोरेंट में डीआर क्लब की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और डांडिया व गरबा की धुन पर जमकर आनंद उठाया। उत्सव के माहौल में लोगों ने एक-दूसरे को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डीआर क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार राय के साथ अंकित उपाध्याय और स्तुति प्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं।

डांडिया नाइट में लोगों के लिए खानपान और खरीदारी के विशेष स्टॉल लगाए गए थे। वहीं, पहले से भोजन बुक कराने वाले लोगों के लिए भी खाने की व्यवस्था की गई थी। नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए बिना प्याज और लहसुन के शुद्ध शाकाहारी भोजन का भी इंतजाम किया गया, ताकि लोग अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप भोजन का आनंद ले सकें।

कार्यक्रम के आयोजन में प्लेटिनम जिम, रिफ्लेक्स, लोरियल ग्लेज, स्पाइस विला और बिरयानी नंबर वन सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।