SIR 2026: वृद्धाश्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विशेष पहल, 13 फॉर्म-6 एवं 05 फॉर्म-8 भरवाए गए…

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गिरिडीह श्री रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, गिरिडीह श्री जितेंद्र कुमार ने बूथ संख्या 80 के अंतर्गत आने वाले ओल्ड एज होम/वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत लोगों के मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की स्थिति की समीक्षा की गई।इस क्रम में 13 फॉर्म-6 एवं 05 फॉर्म-8 भरवाए गए। फॉर्म-6 के माध्यम से पात्र व्यक्तियों के नए मतदाता पंजीकरण हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई गई, जबकि फॉर्म-8 के माध्यम से मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन से संबंधित आवेदन लिए गए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि वृद्धाश्रम में निवासरत शेष लोगों के नाम पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज हैं। इस प्रकार, निरीक्षण के माध्यम से नए पंजीकरण की आवश्यकता वाले पात्र व्यक्तियों तथा मतदाता सूची में सुधार की आवश्यकता वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर नियमानुसार आवेदन की कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

जिला प्रशासन द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों तथा दर्ज विवरण सही एवं अद्यतन रहें। इस क्रम में वृद्धाश्रम जैसे संस्थानों में निवासरत नागरिकों की निर्वाचन संबंधी आवश्यकताओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उन्हें मतदाता पंजीकरण एवं सूची में आवश्यक सुधार की प्रक्रिया में उचित सहयोग मिल सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गिरिडीह के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी, समावेशी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *