गिरिडीह: लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए गिरिडीह जिले के लेदा पंचायत में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। पंचायत अंतर्गत विभिन्न मोहल्लों, सोसाइटी और छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों पर साफ-सफाई की गई। इस सराहनीय पहल का नेतृत्व समाजसेवी दामोदर प्रसाद ने किया।
अभियान के दौरान मोहल्लों, छठ घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों और आसपास के क्षेत्रों की विशेष रूप से सफाई की गई। इसका उद्देश्य छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे स्वच्छ वातावरण में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।
समाजसेवी दामोदर प्रसाद की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस पहल से समाज में स्वच्छता और सामूहिक सहयोग का सकारात्मक संदेश भी गया।
अभियान में इन लोगों की रही सहभागिता: टिकैत राजेश कुमार सिंह, बासुदेव नारायण सिंह, अजीत कुशवाहा (लेदा), इंद्रदेव वर्मा, नीरज विश्वकर्मा, अनूप रजक, अजीत वर्मा (गादी), शंकर वर्मा, सतेंद्र वर्मा, राकेश साव, बलराम प्रभाकर, नितेश वर्मा, पवन वर्मा, संजय वर्मा एवं शंकर तुरी सहित अन्य लोग शामिल रहे।