माननीय मुख्यमंत्री की पहल एवं जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बिहार में फंसे 8 श्रमिकों की सकुशल घर वापसी…

Share This News

गिरिडीह:- माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के संज्ञान एवं उनके निर्देश के पश्चात जिला प्रशासन, गिरिडीह की त्वरित पहल से बिहार राज्य के गया जिले में फंसे पीरटांड़ प्रखंड के आठ श्रमिकों को सकुशल मुक्त कराकर उनके घर वापस लाया गया। गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह पंचायत के ग्राम शहरपुरा के ये सभी श्रमिक रोजगार एवं आजीविका की तलाश में बिहार के गया जिले गए थे, जहां वे कथित रूप से बंधक बनाए जाने की स्थिति में फंस गए थे। इसकी जानकारी माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के संज्ञान में आने के बाद उनके निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्तर पर समन्वय स्थापित किया गया तथा सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके गृह क्षेत्र वापस लाया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरटांड़ द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, सकुशल वापस लाए गए श्रमिकों के नाम निम्नवत हैं— 1. सुनील मुर्मू – बरवाडीह, 2. सुखू टुडू – बरवाडीह, 3. सुरेंद्र मुर्मू – बरवाडीह, 4. राजू बास्के – भेलवाडीह, 5. करमू टुडू – जरकाई, 6. बबलू मरांडी – शहरपुरा, 7. दिनेश सोरेन – बरवाडीह, 8. रंजीत मुर्मू – बरवाडीह।

इस त्वरित कार्रवाई से सभी आठ श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित हुई है। जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।