बहुचर्चित केमिस्ट्री शिक्षक डॉ. प्रफुल्ल रंजन मिश्रा को पीएचडी की उपाधि…

मेहनत और समर्पण से हासिल हुई शैक्षणिक ऊँचाई — गिरिडीह का बढ़ा मान।

Abhimanyu Kumar
1 Min Read
Highlights
  • गिरिडीह के लिए गौरव का क्षण...
  • डॉ. प्रफुल्ल रंजन मिश्रा को मिली Ph.D. उपाधि...
  • उपाधि प्रदान की गई RKDF University, रांची द्वारा...
  • शोध: Waste Tyres व Agricultural Residues से Bio-Oil उत्पादन पर अध्ययन
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह जिले के लिए गर्व का विषय है कि पटेल नगर चौक, सिरसिया निवासी डॉ. प्रफुल्ल रंजन मिश्रा को रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपाधि उन्हें फरवरी 2026 में RKDF University, रांची द्वारा प्रदान की गई।

डॉ. मिश्रा स्वर्गीय राजेन्द्र मिश्रा एवं स्वर्गीय शोभा मिश्रा के पुत्र हैं। उनका शोध विषय था —

“Synergistic Pyrolysis of Waste Tyres and Agricultural Residues for High-Energy Bio-Oil Production: A Comparative Study of Catalysts”, जो ऊर्जा उत्पादन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विशेष उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रफुल्ल रंजन मिश्रा लंबे समय से केमिस्ट्री का अध्यापन कर रहे हैं और वर्तमान में एक सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गिरिडीह जिले में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

डॉ. मिश्रा की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत, लगन और समर्पण से उच्चतम शैक्षणिक उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page