JAC 12वीं रिजल्ट आज होगा जारी?.. लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रांची: आज 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने की संभावना हैं । लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है।

रिजल्ट जैक के आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र अपना रोल नंबर ,रोल कोड और डेट ऑफ बर्थ डालकर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।

👉 कैसे चेक करें रिजल्ट:

JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

“JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

रोल नंबर, रोल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें

सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा

इस साल JAC 12वीं बोर्ड परीक्षा में 3.75 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 3 फरवरी से 24 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही कॉपियों की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई थी, ताकि समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके।

शिक्षा विभाग के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की सूची भी घोषित की जाएगी। साथ ही, जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page