धर्मपुर गांव में स्नान घाट निर्माण का शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी…..

पुरानी मांग पूरी, धर्मपुर में स्नान घाट निर्माण कार्य शुरू..

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Highlights
  • धर्मपुर गांव के बुढ़िया नदी में स्नान घाट निर्माण का शिलान्यास
  • जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और संजय हजरा रहे मौजूद
  • 1सैकड़ों ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

मुआ प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर पंचायत के धरमपुर गांव स्थित बुढ़िया नदी में स्नान घाट निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, जिला परिषद सदस्य संजय हजरा, पंचायत समिति सदस्य नुनुलाला हाजरा, समाजसेवी मनीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि छठ पर्व और अन्य धार्मिक अवसरों पर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। घाट पर कीचड़ और समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी होती थी। ऐसे में लंबे समय से स्नान घाट निर्माण की मांग की जा रही थी।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि यह योजना खासकर माताओं और बहनों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान महिलाओं को कीचड़ और असुविधा का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब स्नान घाट बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से आज इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत हुई है।

Advertisement

वहीं जिला परिषद सदस्य संजय हजरा ने कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी। जनता लगातार स्नान घाट निर्माण की मांग कर रही थी ताकि धार्मिक अवसरों पर लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के प्रयास से योजना स्वीकृत हुई और अब इसका विधिवत शिलान्यास किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा ताकि क्षेत्र की जनता लंबे समय तक इसका लाभ उठा सके।

शिलान्यास कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रसाद, झिवलाल महतो, पप्पू वर्मा, चंद्रदेव वर्मा, पूर्व मुखिया चिंतामणि वर्मा, सुरेश वर्मा, प्रदीप वर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण एवं कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने जनप्रतिनिधियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस निर्माण कार्य से पूरे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी और धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page