सोशल मीडिया टीम सूरत के क्रिएटर मिलन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम में सामाजिक एकता और जागरूकता पर जोर…

सूरत में क्रिएटर्स का हुआ भव्य मिलन, मार्गदर्शन के साथ दहेज मुक्त समाज का लिया संकल्प

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • कैपिटल स्क्वेयर, सूरत में सोशल मीडिया टीम सूरत का सफल आयोजन।
  • दहेज प्रथा के खिलाफ चलाए जा रहे 'दहेज रुको अभियान' का समर्थन।
  • अतिथियों व प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजित।
  • नए और छोटे क्रिएटर्स को दिया गया मार्गदर्शन।
  • सूरत में क्रिएटर्स का हुआ भव्य मिलन, मार्गदर्शन के साथ दहेज मुक्त समाज का लिया संकल्प
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

सूरत: सोशल मीडिया टीम सूरत की ओर से कैपिटल स्क्वेयर, सूरत में रविवार को क्रिएटर मिलन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोशल मीडिया क्रिएटर्स, युवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व टीम हेड मुकेश यादव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सुधीर गुड़िया, वीरेंद्र मस्ताना, महेश वर्मा, तुलसी वर्मा, मुकेश खुशी ब्लॉग, पिंटू साहू और परमेश्वर राणा सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में सम्मलित क्रिएटर्स…

कार्यक्रम का उद्देश्य नए एवं छोटे क्रिएटर्स को उचित मार्गदर्शन प्रदान करना, आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा सोशल मीडिया के क्षेत्र में सकारात्मक और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट निर्माण के लिए प्रेरित करना था। वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने पर बल दिया।

 

इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने ‘दहेज रुको अभियान’ का समर्थन करते हुए समाज को दहेज मुक्त बनाने का संकल्प लिया और इस दिशा में जनजागरूकता फैलाने की अपील की।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल क्रिएटर्स को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page