पाम ऑयल चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार…

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह शंकरचक स्थित पाम ऑयल गोदाम से 246 टिन पाम ऑयल चोरी मामले का सफल उद्भेदन करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन, 10 टिन पाम ऑयल तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 21-22 जुलाई की रात गोदाम से बड़ी मात्रा में पाम ऑयल की चोरी हुई थी। मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 206/2026 दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झरियागादी निवासी गोलू कुमार उर्फ गोलू यादव (27), रूपेश कुमार यादव (22) तथा कृष्णा यादव (19) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने दिसंबर 2024 और मई 2026 में इसी गोदाम से पाम ऑयल चोरी करने सहित गिरिडीह शहर और मुफ्फसिल क्षेत्र में बीते दो-तीन वर्षों के दौरान हुई कई चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह की संलिप्तता मुफ्फसिल थाना के कई अन्य चोरी के मामलों में भी सामने आई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 

गिरिडीह पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चोरी, छिनतई या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाना को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

 

#Giridihviews #GiridihPolice #Crime #Jharkhand

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page