JSLPS डाटा एंट्री ऑपरेटरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, L-7 में समायोजन और FTE में शामिल करने की मांग…

तीसरे दिन भी जारी रहा आंदोलन, JSLPS DEO बोले- सम्मानजनक भविष्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए चाहिए स्थायी समाधान

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) गिरिडीह में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों (DEO) का विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने बैठक आयोजित कर अपनी मांगों और वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि वे वर्षों से विभागीय कार्यों, पोर्टल और MIS से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने विभाग से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

 

डाटा एंट्री ऑपरेटरों की प्रमुख मांगों में L-7 में उचित स्थान पर समायोजन, FTE (Full Time Equivalent) में शामिल करना और NRLM Policy के तहत आवश्यक सेवा-सुविधाएं एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा, PF, Child Education Allowance, HRA और मोबाइल भत्ता देने की भी मांग की गई।

कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित वेतन/मानदेय एवं अन्य बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने तथा DEO के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उचित सेवा संरचना और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

 

बैठक में श्याम वर्मा, सुरेश सिंह, बिक्की विश्वकर्मा, बिनोद वर्मा, विकास वर्णवाल, सुरेश रजक, हसनैन आलम, सागर, सुनील वर्मा, अभिनाष कुमार सहित अन्य डाटा एंट्री ऑपरेटर मौजूद रहे।

 

डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने कहा कि उनकी मांगें किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि सम्मानजनक भविष्य, सामाजिक सुरक्षा और उचित सेवा अधिकार से जुड़ी हैं। उन्होंने सरकार एवं विभाग से बातचीत के माध्यम से जल्द सकारात्मक समाधान की उम्मीद जताई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page