ईद-ए-मिलाद को लेकर गिरिडीह में हाई अलर्ट, शहर में निकला गया फ्लैग मार्च

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह:- ईद-ए-मिलाद के अवसर पर गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने और शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र गिरिडीह में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके बाद बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने शहर में अपनी मौजूदगी का एहसास कराया।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ा चौक से शुरू हुआ फ्लैग मार्च मुस्लिम बाजार, शिव मोहल्ला, कालीबाड़ी चौक, टावर चौक होते हुए भंडारीडीह सहित शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरा।

फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस-प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ शांति और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है, ताकि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

फ्लैग मार्च में डीसी राम निवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद, डीएसपी नीरज सिंह, डीएसपी 2 आर के राणा,एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत रैप के सशस्त्र बल और बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। वहीं, आम लोगों से भी आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से ईद-ए-मिलाद मनाने की अपील की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page