कार्यालय का ताला तोड़कर दो मोटर चोरी, बोरिंग पाइप भी क्षतिग्रस्त; आसपास ऐसी घटनाओं से बढ़ी चिंता……

कार्यालय का ताला तोड़कर दो पानी के मोटर चोरी, बोरिंग पाइप भी क्षतिग्रस्त

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह। गिरिडीह कॉलेज के समीप कोरिडीह स्थित एक कार्यालय परिसर में ताला तोड़कर दो पानी के मोटर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने कार्यालय के कमरे का ताला तोड़ने के बाद दोनों मोटर चोरी कर लिए और बोरिंग में लगे पाइप समेत अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, कारण कुमार 25 अगस्त को शाम करीब 3 बजे से रात 8 बजे तक कार्यालय परिसर में मौजूद थे। उस समय तक सब कुछ सामान्य था। 26 अगस्त को शाम करीब 4:30 बजे जब वह कार्यालय पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर दो पानी के मोटर गायब मिले। इसके अलावा बोरिंग के पाइप और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त पाया गया।

आवेदक के अनुसार, चोरी और तोड़फोड़ की इस घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलने के बाद जांच के लिए बेंगाबाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, कारण कुमार ने बेंगाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने, चोरी हुए दोनों मोटरों की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

बताया जा रहा है कि आसपास के क्षेत्रों में भी कुछ दिन पूर्व इसी तरह की चोरी अथवा तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार ऐसी घटनाओं की चर्चा के बीच स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। हालांकि, इन घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह पुलिस जांच का विषय है।

 

अब देखना होगा कि पुलिस जांच में घटना से जुड़े क्या तथ्य सामने आते हैं और चोरी हुए दोनों मोटरों की बरामदगी के साथ आरोपियों तक पुलिस कब पहुंचती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page