गिरिडीह। जी.डी. बगेड़िया पैरामेडिकल कॉलेज, चैताडीह (माथाडीह) में शैक्षणिक सत्र 2026–28 के नए पैरामेडिकल छात्रों (DMLT, DOTA और X-Ray) के स्वागत के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम (दीक्षारंभ समारोह) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विकास कुमार माथुर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में पैरामेडिकल स्टाफ की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है। उन्होंने नए छात्रों को पूरी निष्ठा और सेवा भावना के साथ अपने करियर की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज के निदेशक अजय बगेड़िया की ओर से कॉलेज के मुख्य प्रबंधक पीयूष सजल ने सभी नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और संस्थान की गौरवशाली परंपरा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कॉलेज छात्रों को आधुनिक लैब और अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से उच्च कोटि का व्यावहारिक ज्ञान (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों को कॉलेज के नियमों, पाठ्यक्रम, अनुशासन और परीक्षाओं के प्रारूप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा मुख्य रूप से अनन्त कुमार राय (अधिवक्ता), नील रतन खेतान, अनिल तिवारी, अनिल कुमार कुशवाहा, आलोक कुमार मिश्रा, पवन कुमार यादव, लवली मिश्रा, स्नेहा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और ईशा कैडिया उपस्थित थे।

मंच का संचालन ईशा कैडिया ने किया और धन्यवाद ज्ञापन लवली मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।