झारखंड के खनिज अधिकारों को लेकर गिरिडीह में RJD का जोरदार प्रदर्शन, MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ नारेबाजी….

समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना, राज्य के अधिकारों और वित्तीय स्वायत्तता की रक्षा की उठी मांग

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • गिरिडीह समाहरणालय परिसर में RJD का धरना-प्रदर्शन
  • MMDR संशोधन विधेयक, 2026 का विरोध
  • झारखंड के खनिज अधिकारों की रक्षा की मांग
  • केंद्र सरकार के खिलाफ की गई नारेबाजी
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से MMDR संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में गुरुवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता हाथों में झंडे व तख्तियां लेकर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज संपदा वाले राज्यों में शामिल है। ऐसे में खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों और उनसे मिलने वाले राजस्व के मामलों में राज्य के हितों की रक्षा जरूरी है। RJD नेताओं ने कहा कि MMDR संशोधन से जुड़े प्रावधानों को लेकर राज्य के अधिकारों और वित्तीय स्वायत्तता पर सवाल उठ रहे हैं।

नेताओं ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधन यहां की जनता के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। पार्टी इन अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।

धरना का नेतृत्व RJD जिलाध्यक्ष इरफान आलम ने किया। मौके पर युवा राजद जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, प्रदेश सचिव हाजी अनामुल साहब, प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न यादव, जिला उपाध्यक्ष बशीर शाह, जिला महासचिव बलदेव नायक, जिला सचिव रामदेव यादव, वारिस, कामरान अंसारी, इरफान अंसारी, संजय अंबेडकर, ललन यादव, संजय यादव, पंकज शर्मा, राजेंद्र यादव, रामेश्वर प्रसाद यादव, निरंजन यादव, पंकज कुमार अंबेडकर, शीतला देवी, बसंती देवी, मीना देवी, मोनिका देवी, रजनी देवी सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RJD ने कहा कि राज्य के खनिज संसाधनों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page