उपायुक्त से मिलीं विधायक मंजु कुमारी, जनसमस्याओं एवं वज्रपात से सुरक्षा पर हुई चर्चा

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने जिला समाहरणालय में गिरिडीह उपायुक्त से मुलाकात कर जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने विगत दिनों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सरकारी भवनों में तड़ित चालक (Lightning Arrester) लगाने की आवश्यकता पर विशेष रूप से चर्चा की। विधायक ने जनहित एवं लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के विभिन्न सरकारी भवनों में तड़ित चालक लगाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।

विधायक मंजु कुमारी ने कहा कि जनता की सुरक्षा और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *