कोलकाता: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच कोलकाता में सप्तमी की शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पंडाल में उमड़ी भारी भीड़ के दबाव के कारण उसका एक हिस्सा ढह गया, जिसके बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूजा पंडाल में मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।
राहत और बचाव कार्य में जुटीं टीमें
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए प्रभावित लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों और अन्य प्रभावित लोगों को इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।
इस दौरान पूजा आयोजन से जुड़े लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रशासन की टीमों ने घटनास्थल पर स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयास जारी है।
अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल भी कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। वहां हादसे से प्रभावित लोगों की स्थिति की जानकारी ली गई।
दुर्गा पूजा के दौरान हुई इस घटना से उत्सव के माहौल में मातम पसर गया।
