सरदार पटेल की जयंती पर गिरिडीह में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’, बाबूलाल मरांडी ने तिरंगा दिखाकर किया शुभारंभ

Pintu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत की ओर से गिरिडीह में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहर के झंडा मैदान से हुई। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने युवाओं को तिरंगा दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया। दौड़ झंडा मैदान से टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, बरगंडा चौक और ट्रेंड्स मॉल होते हुए पुनः झंडा मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री एवं माय भारत चयन समिति के सदस्य संजीव कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर विनय कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित और सामाजिक एकता के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया।

वहीं, भाजयुमो प्रदेश मंत्री एवं माय भारत चयन समिति के सदस्य संजीव कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इसी भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सशक्त, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के युवाओं से राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की थी। इसी आह्वान से प्रेरित होकर गिरिडीह के युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में माय भारत के वालंटियर्स गोपी कुमार तुरी, अनीश रॉय, मंटू मुर्मू, मयंक बर्नवाल के अलावा दिनेश यादव, विनीता कुमारी, सुरेश साव, सुनील पासवान, कवि पटेल, रवि राज, शिवपूजन, सुरेश मंडल, अजय पाठक, सिकंदर हेम्ब्रम, मनीष वर्मा, दीपक यादव, सुशांत मंडल, दीपा सेठ, शिवांगी रंजन, प्रिया कुमारी, आकाश श्रीवास्तव, कुमार गौरव, मृगेंद्र कुमार, अभिजीत मिश्रा, सोनू यादव एवं राजेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं एकता की भावना को बढ़ावा देना रहा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *