बीएनएस डीएवी में डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स-2023 जोनल स्तरीय दो दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ…


IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

गिरिडीह:-बी एन एस डी ए वी पब्लिक में डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स-2023 जोनल स्तरीय दो दिवसीय हॉकी खेल-कूद पर प्रतियोगिता का शुभारंभ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच. डॉ पी हाजरा रहे। मौके पर श्री ए के सिंह प्राचार्य डी ए वी चित्रा, श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य, डीएवी गोड्डा, एवं श्री विश्वजीत चक्रवर्ती प्राचार्य, डी ए वी पाकुड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक परंपरा के अनुरूप संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के डीएवी संस्थान से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का पहला मैच अंडर 17 बालक वर्ग डी ए वी, गोविंदपुर बनाम डी ए वी आरा कूज्जू के बीच हुआ जिसमें डीएवी आरा कूज्जू 1-0 से विजेता रहा। दूसरा मैच अंडर 14 बालक वर्ग डीएवी चित्रा बनाम डीएवी सिमडेगा के बीच खेला गया जिसमें डीएवी चित्रा ने 2-0 विजेता रहा। तीसरा मैच अंडर 14 बालिका वर्ग डीएवी आरा कूज्जू बनाम डीएवी सिमडेगा के बीच खेला गया, जिसमें डीएवी आरा कूज्जू 1-0 से विजेता रहा। चौथा मैच अंडर-19 बालिका वर्ग सीसीएल डीएवी गिरिडीह बनाम बीएनएस डीएवी गिरिडीह के बीच खेला गया जिसमें सी सी एल डी ए वी गिरिडीह 1-0 से विजेता रहा। बालिका वर्ग की दोनों विजेता टीमें अब नेशनल खेलने दिल्ली जाएंगी।

क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ पी हाजरा ने खिलाड़ियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामना देते हुए कहा कि”वही राष्ट्र विकसित एवं समर्थवान बन पाता है। जिस देश का युवा स्वस्थ रहता है। यह तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी लाख व्यस्तताओं के बावजूद समय निकाले। इसी को ध्यान में रखकर डी ए वी प्रबंधनकर्तृ , समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष खेलों का आयोजन किया जाता है। ताकि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम- भावना और आत्मविश्वास की भावना जगे और वे एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करने के लिए अपना योगदान दे सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page