अवैध माइका खदान में दो महिलाओं की हुई मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल, शव को ठिकाने लगाते हुए पुलिस ने पकड़ा..


Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

गावां थाना क्षेत्र के परसोनी के अवैध माइका खदान में दो महिलाओं की मौत हो गई व एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला का इलाज धनबाद में किया जा रहा है।

बताया गया कि फुलवा देवी उम्र 30 वर्ष पति संजय रविदास व टुनी देवी पति सुखदेव रविदास बिरने निवासी है और दोनों महिला रिश्ते में ननद भौजाई हैं। वहीं घायल महिला गीता देवी पति मनोज रविदास परसोनी निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ननद भौजाई अपने रिश्तेदार के यहां परसोनी गई थी और वहां की आसपास की महिलाओं के साथ शुक्रवार को अवैध माइका खदान में ढीबरा चुनने चली गई थी। जहां पर ढीबरा चुनने के दौरान खदान का चाल दोनों महिलाओं के ऊपर गिर गया और चाल के नीचे दबने से दोनों महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं करीब पांच महिलाओं की घायल होने की भी सूचना है। बताया गया घायल महिलाओं में एक परसोनी निवासी गीता देवी पति मनोज रविदास का कमर टूट गई है, जिसका इलाज उसका पति धनबाद में करा रहा है।

माइका माफिया दोनों महिलाओं की शव को जंगल में छुपा दिए थे और देर रात शव को ठिकाने लगाते हुए गावां पुलिस ने पकड़ा और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है। फिलहाल गावां पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्ट के लिए शनिवार की सुबह गिरिडीह भेज रही है।

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

बता दें कि धरवे, नावाडीह और परसोनी के पहाड़ी में माइका माफियाओं के द्वारा अवैध माइका खदान का संचालन किया जाता है जहां पर गरीब महिलाओं के द्वारा ढीबरा चुनवाया जाता है और खदान धंसने से मजदूरों की मौत हो जाती है। अवैध खदान संचालन की रोकथाम के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम के द्वारा कारवाई की जाती तो अवैध माइका खदान संचालन बंद रहता लेकिन कारवाई नहीं होने से माइका माफियाओं की मनोबल बढ़ा हुआ है।

रिपोर्ट:- शुभम चंद्रवंशी 

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page