आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर गुहियातांड में छात्र छात्राओं के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान अभाविप के जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू ने बताया कि आदिवासी संस्कृतियां अत्यंत समृद्ध और विविध हैं।प्रकृति के साथ गहरा संबंध रखती हैं और प्रकृति को पूजती हैं। आदिवासी लोग जंगलों, नदियों, पहाड़ों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों का सम्मान करते हैं और उनका संरक्षण करते हैं। उनकी संस्कृति में सामुदायिक जीवन, सहयोग और साझाकरण के मूल्य गहरे रूप से रचे हुए हैं।साथ ही सरकार रोहंगियो बांग्लादेशी मुसलमान जो आदिवासियों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवाता है उन लोगो पर कठोर करवाई की करे।
जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने बताया कि आज के समय में आदिवासी समुदाय कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इनमें भूमि हरण, वनों की कटाई, जल प्रदूषण, सामाजिक उत्पीड़न और आर्थिक असमानता प्रमुख हैं। आधुनिक विकास के नाम पर आदिवासियों की जमीनें हड़पी जा रही हैं और उनकी जीवन शैली और संस्कृति खतरे में है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक उज्जवल तिवारी, कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, बाबूलाल टुड्डू, सुभम कुमार,अमन बेशरा,सीताराम हंसदा, केसव मांझी, धीरेंद्र हंसदा,राजेश टुडु,मेनका मुर्मू,सहित कई लोग मौजूद थे।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।