झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट: झारखंड के इस जिलों में रेड अलर्ट ..


Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

झारखंड में मौसम की स्थिति गंभीर होती जा रही है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का क्षेत्र राज्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही रांची , गिरिडीह समेत अन्य जिलों में शनिवार से ही बारिश हो रही है और इसका असर कल भी देखने को मिला था।

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

छह जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, धनबाद, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

अन्य जिलों में येलो अलर्ट

राज्य के मध्य हिस्सों, जैसे रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ-साथ बिजली गिरने का भी खतरा है।झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Picsart_24-08-05_14-02-54-146
Picsart_24-08-05_14-02-08-600
Picsart_24-08-05_14-02-36-290

रविवार को दिनभर होती रही रिमझिम बारिश 

राज्य के कई जिलों में रविवार को दिनभर रिमझिम फुहारें होती रहीं। जिसके कारण तापमान अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकार्ड की गई है। कहीं-कहीं जलजमाव के कारण दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी हुई।

17 सितंबर तक मिलेगी बारिश से राहत

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई है। पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता देखी गई। मौसम विभाग की मानें तो 17 सितंबर तक बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page