झारखंडधाम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी, बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश ने किया स्थलीय निरीक्षण…


तैयारी का जायजा लेते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

जमुआ विधानसभा क्षेत्र के झारखंडधाम में 20 सितंबर 2024 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्तावित दौरा और कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत कई भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।

तैयारी का जायजा लेते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

स्थलीय निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की। बाबूलाल मरांडी ने कार्यक्रम की सफलता और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि सभी तैयारियाँ समय पर पूरी की जाएं। वहीं, दीपक प्रकाश ने कार्यक्रम की भव्यता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम करने की बात कही।

Picsart_24-08-05_14-02-54-146
Picsart_24-08-05_14-02-08-600
Picsart_24-08-05_14-02-36-290

भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के अनुसार, अमित शाह के इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page