झारखंडधाम/ पिंटू कुमार:– कल दिनांक 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड में स्थिक पवित्र धार्मिक स्थल बाबा झारखंड धाम की धरती पर आगमन होने वाला है। जिसको लेकर तैयारी जोरों – सोरों से चल रही हैं। जिसको लेकर आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा झारखंड धाम पहुंच कर मुरखारी मैदान में होने वाले कार्यकर्म का जायज़ा लिया।
इसके पूर्व कल भी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश सहित कई नेता झारखंड धाम पहुंच कर कार्यकर्म स्थल का जायज़ा लिए थे।
बता दें कि आज कुछ ही देर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह देवघर पहुचेंगे जिसके बाद रात्रि विश्राम कर कल माननीय अमित शाह जी द्वारा झारखंड के साहेबगंज और गिरिडीह जिलों का दौरा करेंगे, जहाँ वे भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत साहेबगंज के भोगनाडीह से सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद, वे साहेबगंज के पुलिस लाइन मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
साहेबगंज में जनसभा के बाद, अमित शाह दोपहर 1 बजे तक गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित पवित्र धार्मिक स्थल बाबा झारखंड धाम पहुंच कर पूजा अर्चना कर मुरखारी मैदान में होने वाले कार्यकर्म में जनसभा को सम्बोधित करेगें।
इस यात्रा के दौरान अमित शाह भाजपा की नीतियों और योजनाओं को जनता के सामने रखेंगे, और आगामी चुनावों के लिए पार्टी के दृष्टिकोण को साझा करेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।