गिरिडीह: रसोई में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल…

Pintu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह स्थित मवेशी अस्पताल के पीछे बसे शांति नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मलेरिया विभाग में कार्यरत अशोक सिन्हा ने अपने ही घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना का विवरण

घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक सिन्हा रात में अपनी पत्नी के साथ भोजन करने के बाद सोए थे। लेकिन सुबह जब उनकी पत्नी की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि अशोक बेड पर नहीं थे। जब वह उन्हें खोजते हुए कमरे से बाहर निकली, तो देखा कि उनके पति किचन में फंदे से लटके हुए हैं और उनकी मौत हो चुकी है।

पति को इस अवस्था में देख उनकी पत्नी जोर-जोर से चीखने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यह नजारा देखकर सभी स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

क्या थी आत्महत्या की वजह?

अशोक सिन्हा के इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार के किसी भी सदस्य को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनकी पत्नी ने भी किसी तरह की परेशानी होने की जानकारी नहीं दी है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच में जुटी है और उनके परिवार के सदस्यों व करीबियों से पूछताछ कर रही है।

कौन थे अशोक सिन्हा?

अशोक सिन्हा स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। वे डुमरी प्रखंड के नागाबाद पंचायत स्थित भंडारो पीएससी में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अशोक सिन्हा अपने परिवार के साथ शांति नगर में रहते थे। उनके परिवार में उनकी वृद्ध माँ, पत्नी, एक बच्चा, एक बहन, एक भाई-भाभी और भाई के बच्चे शामिल हैं। उनकी आत्महत्या से पूरा परिवार सदमे में है। घर में मातम पसरा हुआ है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की जांच जारी

नगर थाना पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आत्महत्या की वजह जानने के लिए पुलिस उनके मोबाइल फोन, बैंक रिकॉर्ड

और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर सकती है। फिलहाल, परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि कोई ठोस सुराग मिल सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page