झंडा मैदान बना कीचड़ का समंदर, बारिश के बाद बदहाल हालात स्थानीय लोगों ने संभाली सफाई की कमान, नगर निगम पर उठे सवाल…

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह, शहर का ऐतिहासिक और एकमात्र सार्वजनिक मैदान झंडा मैदान इन दिनों बदहाली का शिकार है। लगातार हो रही बारिश के कारण पूरा मैदान कीचड़ और पानी से भर गया है। स्थिति ऐसी हो गई है कि न बच्चों का खेलकूद संभव है और न ही बुजुर्गों की मॉर्निंग वॉक। गंदगी और बदबू से लोगों का वहाँ ठहरना भी मुश्किल हो गया है।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0002

IMG-20250603-WA0002

बारिश के बाद मैदान में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं दिखी, जिससे चारों ओर कीचड़ फैल गया है। मैदान स्थित शौचालय भी गंदगी से अटा पड़ा है, जिससे आसपास का वातावरण अस्वस्थ्यकारी हो गया है। नगर निगम की लापरवाही से नाराज़ स्थानीय लोगों ने मंगलवार को खुद ही सफाई अभियान शुरू कर दिया। झाड़ू, फावड़ा और बाल्टी लेकर मोहल्ले के दर्जनों लोग मैदान की सफाई में जुटे दिखे।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर निगम सिर्फ मेले-ठेले के आयोजन के लिए मैदान का इस्तेमाल करवाता है, लेकिन आयोजन समाप्त होने के बाद मैदान की साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं देता। इसके कारण मैदान धीरे-धीरे गंदगी का अड्डा बनता जा रहा है।

लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि मैदान की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए ताकि बारिश के मौसम में भी मैदान उपयोग में लाया जा सके। इस विषय में नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिल पाया।

स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page