जनसेवकों का हड़ताल 51 वें दिन जारी विकास कार्य ठप…


Picsart_24-03-22_12-10-21-076
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-13-02-284

गिरिडीह:- आज दिनांक 28-06-2023 को झण्डा मैदान गिरिडीह में झारखंड राज्य जनसेवक संघ के आहवाहन पर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के 51 वें दिन में भी गिरिडीह जिला जनसेवक संघ पूर्व की भांति आज भी हड़ताली दरी पर डटे रहे। सभा में जिले के शत प्रतिशत जनसेवक उपस्थित हुए। दिन भर जनसेवक विरोधी झारखंड सरकार के आदेश के खिलाफ जमकर भर्त्सना की गई। जिला अध्यक्ष राहुल प्र. गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार अपने चुनावी मेनिफेस्टो में कृषि को सर्वप्रमुख स्थान पर स्थापित करने व संरक्षण देने का वायदा किया था पर सरकार मे आने के बाद उल्टे ही और इसके ठीक विपरीत कृषकों के हितैषी जनसेवकों का ही ग्रेड पे कम करके झारखंड सरकार ने किसान विरोधी कार्य किया है, जिससे सरकार का जनसेवकों के खिलाफ शोषणात्मक एवं वबरता पूर्ण विचार नीति उजागर होता है। जिला मंत्री लखन लाल पंडित ने कहा कि किसानों के लिए अतिमहत्वपूर्ण मौसम खरीफ में भी जनसेवकों के हड़ताल को सजिशन लंबा करवाते हुए किसान विरोधी कार्य का भरपूर परिचय झारखंड सरकार ने दिया है, और सरकार को आगामी विधान सभा चुनाव में इसका भरपूर खामियाजा भुगतना होगा। अनिल कुमार गोस्वामी ने कहा कि किसानो के हितो के लिए हर वर्ष व सदैव ही एक पैर मे खडा रहने वाला जनसेवक द्वारा इस वर्ष भी इनके हित में बीज वितरण, KCC, बीजोपचार आदि करना था. पर सरकार हम जनसेवको का ग्रेड पे कम करके हमारे मनोबल को गिराने एव हतोत्साहित करने का कार्य कर झारखंड के कृषकों के समीप अपना दोमुही व अत्यंत घिनोना छवि बनाने का कार्य किया है।

Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

हड़ताली सभा को संबोधित करने वाले अन्य जनसेवकों में नन्दन सिन्हा, अनुज मदिलवार, नंदकिशोर पंडित, हसीब अंसारी, अमित कुमार छोटन कु मुर्मू, विनोद साव, राजेश कुमार अमीत, दिनेश कुमार, पवन वर्मा, दयानंद, बृह्मदेव पासवान, आलोक कुमार विनोद कुमार, अनिल कुमार, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, , शोभा मराडी, प्रधान मरांडी, शशिलाल हेम्ब्रोम आदि उपस्थित थेl

-Advertisment-

15 Dec Giridih Views
Stepping Smiles
Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_22-02-04_22-56-13-543

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page