![](https://giridihviews.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230703-WA0322.jpg)
Jharkhand New Education Minister: दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी झारखंड की हेमंत सरकार में शामिल हो गयीं। आज राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।
बता दें, जगरनाथ महतो के निधन के बाद से लम्बे समय से शिक्षा मंत्री का पद रिक्त था। बेबी देवी को मंत्रिपद मिलने के बाद उम्मीद है उन्हें शिक्षा विभाग ही मिलेगा। इस संबंध में सीएम हेमंत सोरेन की ओर से राजभवन को पत्र भेजा गया था। जिस पर राज्यपाल ने सहमति दे दी है।
6 अप्रैल से है शिक्षा मंत्री का पद खाली
बता दे, जगरनाथ महतो का लंबी बीमारी के बाद पिछले 6 अप्रैल को निधन हो गया था, उसके बाद से जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी या पुत्र अखिलेश हतो को मंत्री बनाए जाने की चर्चा और अटकलें चल रही थीं। सम्भवतः अखिलेश महतो की उम्र उनके मंत्री बनने में बाधा बन गयी। उनकी आयु 25 वर्ष पूरी नहीं होने के कारण सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाने का निर्णय लिया।
एक बार फिर विरासत को कमान
हेमंत सोरेन सरकार में एक बार फिर विरासत को कमान सौंपने की घटना दोहराई गयी है। इससे पहले मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन के बाद उनके पुत्र हफीजुल हसन को मंत्री बना गया था। बाद में वह मधुपुर उपचुनाव में विजयी होकर विधानसभा पहुंचे। और अब जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाया जा रहा है।
-Advertisment-
I Abhimanyu Kumar have been doing journalism for the last four years, at present I am working as the Chief-Editor of Giridih Views. You can contact me through the given link.