ओमान की राजधानी मस्कट में झारखंड के गिरिडीह,बोकारो और हजारीबाग के फंसे 6 मजदूरों की वतन वापसी का गतिरोध अब तक दूर नहीं हो पाया है।जिसकी वजह से परेशान होकर फिर से सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई हैं।वहां फंसे मजदूरों में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरकी के संजय महतो,उच्चाघाना के महादेव महतो,अम्बाडीह के दिनेश महतो, अर्जुन महतो, गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुरी के किशोर महतो, बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया के युगल महतो शामिल है।हाल यह है कि खाने-पीने के लिए लोग दाने-दाने को मोहताज हैं।पिछले 22 दिसंबर 2022 को मोबाइल टाॅवर खडे करनेवाली कंपनी में काम करने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट गये थे।जहां दो महीने वेतन मिलने के बाद पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला हैं।जिसके कारण सभी मजदूर दाने-दाने को मोहताज हो गये है।इधर मजदूरो के परिजन परेशान हैं।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।