रांची से गिरिडीह जा रही यात्री बस हादसे की ये है वजह, जानें ड्राइवर के संतुलन बिगड़ने के पीछे का कारण?


IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

Giridih Bus Accident: रांची से गिरिडीह जा रही यात्री बस नदी में गिरी, चार की मौत 23 व्यक्ति घायल

झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार की रात को एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। इस हादसे में एक यात्री बस बराकर नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस रांची से गिरिडीह जा रही थी। फिलहाल खबर है कि, इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए।

बता दें कि, बस राजधानी रांची से गिरिडीह जा रही थी और इसमें लगभग 30 से अधिक लोग सवार थे। बस तेज रफ्तार में होने की वजह से बराकर नदी के पास पहुंचते ही बस के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। इसके परिणामस्वरूप, बस सीधे पुल से नीचे नदी में गिर गई।

 

रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

हालांकि, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता से राहत और बचाव कार्यों में जुट गए। दुर्घटनाग्रस्त बस के मालिक गिरिडीह के राजू खान हैं, जिन्होंने घटना के समय बस में होने वाली सभी यात्रियों की संख्या को बताया। बस को रांची से दोपहर 03:45 बजे खोला गया था और उस समय में बस में 11 यात्री मौजूद थे। फिर बूटी मोड़ पर तीन यात्री और सवार हुए। बाद में दूसरे यात्री चढ़ते गये। बस को चालक टिंकू मंडल चला रहे थे। राजू खान के मुताबिक उन्हें किसी ने सूचना दी कि बाइक सवार को बचाने के क्रम में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। परंतु, उन्होंने कहा कि टिंकू ही अब घटना के बारे में सही से बता पाएगा।

Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

स्थानीय विधायक भी बचाव कार्य में जुटे

गौरतलब है कि, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन में तत्परता दिखाई। वहीं, सूचना मिलते ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। दूसरी तरफ स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार भी पहुंचकर ग्रामीणों के साथ खुद भी बचाव कार्य में जुटे। साथ ही, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौके पर मौजूद रहीं। इधर झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने गिरिडीह उपायुक्त को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार की तरफ से हरसंभव कार्रवाई की जा रही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जाहिर की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी रांची से गिरिडीह जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और स्थानीय अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page