पूर्व विधायक के आवासीय कार्यालय में अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित..


Picsart_24-03-22_12-10-21-076
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-13-02-284

आज गिरिडीह भाजपा नगर कमिटी की ओर से पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धये अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओ ने श्रद्धांजलि दिया।

 इस श्रद्धांजलि सभा मे ज़िला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा,संदीप डंगायच, संजय सिंह,नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, नगर महामंत्री सिंकू सिन्हा, नीलू सिन्हा,कन्हैया ओझा,भाजपा नेता कौलेश्वर वर्मा,उत्तम लाला,रंजन सिन्हा,मोती लाल उपाध्याय,अनूप सिन्हा,जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष वर्मा,गोबिंद तुरी,गोपाल विश्वकर्मा,अरविंद चंद्र राय, दीपक स्वर्णकार,ओ पी गुप्ता,बीरेंद्र वर्मा,दीपक शर्मा,सुरेश गुप्ता, अशोक सिंह,नरेश तिवारी,प्रकाश दास,संदीप शर्मा,समीर बाबू,इनोद साव,वसंत सिंह,किशोर साव,सौरभ मिश्रा,मनोज संघीय,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने किया।

Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

श्रद्धांजलि सभा मे उपष्ठित निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए,उनकी द्वारा रचित कविताओं को पढ़ कर सुनाया।तत्पश्चात उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी एक बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे। वे देश के एक सर्वमान्य नेता थे,जितना महत्व उनको सदन में सत्ता पक्ष के द्वारा उनके भाषण को सुनकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने सदन में ही घोषणा किये थे कि यह व्यक्ति एक दिन देश का प्रधानमंत्री जरूर बनेगा।आज भारत उनके कार्यकाल में परमाणु परीक्षण कर परमाणु संम्पन राष्ट्र बना।उनके देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सबसे अहम भागीदारी यातायात की होती है, जिसके लिए उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की शुरुआत की,जिसकी झलक आज भारत मे देखने को मिल रहा है की पूरे देश मे एक्सप्रेस वे का जाल बिछाकर यातायात को सुदृह किया जा रहा है।आज सीमाओं पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा सड़क निर्माण कर सीमा को सुरक्षित किया जा रहा है।आज उनकी दूरदर्शि सोच का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी।

ज़िला महामंत्री संदीप डंगायच ने भी उनकी रचित कविताओं को अपने ओजस वाणी से पढ़ कर सुनाया जिसे सुनकर कार्यकर्ता पूरे जोश में ताली बजा कर नारो के साथ स्वागत किया।

-Advertisment-

15 Dec Giridih Views
Stepping Smiles
Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_22-02-04_22-56-13-543


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page