राधास्वामी संगठन के आवास योजना के तहत दो आवासों का भूमि पूजन हजारीबाग जिला में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा उपस्थित हुए। बताया गया कि संगठन के माध्यम से दो लाभुक प्रियंका देवी पति अजय प्रजापति पता बड़कागांव, हजारीबागऔर अंजू देवी पति संजय कुमार गुप्ता पता लाखे, हजारीबाग, के आवास का भूमि पूजन किया गया जिसमे संगठन के द्वारा जल्द ही आवास पूर्ण कर इनको सौप दिया जायेगा। संगठन के द्वारा पूर्व में एक आवास गिरीडीह जिला में दिया गया था और दूसरा आवास मार्च 2024 में गिरिडीह में दिया जाना है जो बनकर पूर्ण रूप से तैयार है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा ने बताया कि संगठन का सपना है कि सभी का अपना घर हो कोई भी ग्रामीण आवास से वंचित न रहे। इसके साथ ही संगठन कई योजनाओं को चला रही है और कई लोग इनका लाभ ले रहे है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि संगठन झारखंड राज्य में निरंतर अपने लोगो के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और संगठन से अधिक से अधिक लोग जुड़ रहे है और संगठन के योजनाओं का लाभ ले रहे है।
इस मौके पर गिरिडीह जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा, हजारीबाग जोन प्रभारी निरंजन मिश्रा, हजारीबाग जिला प्रभारी रविन्द्र जी, लातेहार जिला प्रभारी विनोद जी, गिरिडीह कार्यालय प्रभारी अमित कुमार, बेंगाबाद प्रखंड प्रभारी समीम अख्तर, हजारीबाग समाजसेवी अर्जुन कुमार साव, चंद्रधारी प्रसाद, पंचायत प्रतिनिधि सुशील विद्यार्थी, तबस्सुम, गुलाप्षा प्रवीण, इशरत प्रवीण, इंदु देवी, मीना देवी, कुलदीप पासवान के साथ कई ग्रामीण मौजूद थे।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।