झंडा मैदान में रसोईया संघ ने किया सभा का आयोजन,14 फरवरी से आयोजित हड़ताल को स्थगित करने का लिया निर्णय


Picsart_24-03-22_12-10-21-076
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-13-02-284

गिरिडीह/ चंदन पांडे :- झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के द्वारा रविवार को झंडा मैदान में सभा का आयोजन किया गया। संघ की जिला सचिव गुंजा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 14 फरवरी से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बताया कि उक्त निर्णय सदर विधायक के आग्रह और उनके द्वारा सभी मांगो पर विचार करने के आश्वासन पर लिया गया है।

Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

बैठक के दौरान जिला रसोईया संघ के संरक्षक नारायण महतो ने कहा यदि फिर टाल मटोल हुआ तो अगले विधानसभा सत्र के दौरान संघ विधानसभा घेराव करने के लिए बाध्य होगी। बताया कि बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी को मजदूरों के देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए राज्य भर के झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के तमाम रसोईया सड़क पर उतर कर मार्च व प्रदर्शन कर मजदूर विरोधी, किसान विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। कहा कि केंद्र सरकार ने रसोईया को मिलने वाली 60 प्रतिशत राशि रोक लगा दी है। जिससे स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार न सिर्फ रसोईया विरोधी है बल्कि महिला विरोधी भी है।

बैठक को अखिल भारतीय किसान महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कामरेड पुरन महतो, झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ की सोमरी देवी, हेमंती देवी, सुनिता देवी, सेवकी देवी असमा खातुन, गुलशन बीबी, सारो देवी, कौशल्या देवी, शांति देवी, मालती देवी सहित अन्य ने संबोधित किया।

-Advertisment-

15 Dec Giridih Views
Stepping Smiles
Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_22-02-04_22-56-13-543


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page